प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। प्रदेश के कुछ अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में निम्न वेतनमान में कार्यरत कार्मिकों को उच्च वेतनमान के पदों का प्रभार प्रदान करने पर कोई याचिका होती है तो संबंधित महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने दो जनवरी को जारी पत्र में लिखा है कि उच्च वेतनमान का प्रभार प्राप्त करने वाले कार्मिक प्रभारी पद के वेतनमान की मांग करते हुए न्यायालयों में वाद योजित कर देते हैं। इसके कारण सरकार पर अनावश्यक वित्तीय भार के साथ ही विभाग के विरुद्ध वादों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। निर्देशित किया जाता है कि यदि किसी भी एडेड महाविद्यालय में किसी भी निम्न वेतनमान के कार्मिक को उच्च वेतनमान के पद का प्रभार प्रदान किया गया हो तो उसे तत्काल प्रभाव से समान/ उच्च वेतनमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.