रायपुर, सितम्बर 14 -- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों पर असर बारिश का मुख्य केंद्र उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। बीते 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में अच्छी बारिश हुई है।इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट...