बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। सीडीओ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधारोपण समिति की बैठक की। निम्नी व करिया नाला से गंदा पानी नदी में जाने की शिकायत पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से जांच कर इसकी रिपोर्ट सप्ताह भर में मांगी। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने अब तक कराए गए पौधारोपण की शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि अपने कार्यालय कैंपस एवं स्थान चिन्हित कर पौधे जरूर लगवाएं। वृक्षों को सुरक्षित के लिए जरूरी व्यवस्था कराएं। पूर्वे में हुए पौधारोपण की सत्यापन रिपोर्ट देने को कहा। ग्रीन चौपाल के गठन के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि वेटलैंड सीमांकन किया जाए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर पालिका व नगर पंचायत ईओ को सख्त निर्देश दिए। कहा कि सड़क के किनारे कूड़ा कचरे को न फेंका जाए। उसका निस्तारण करा...