हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 11 महीने के बच्चे को निमोनिया की शिकायत हो गई। अचानक से रात को बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को देखा और मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। कोतवाली चंदपा के गांव शाहपुर निवासी मनीष चौधर के 11 महीने का बेटा भार्गव चौधरी सर्दी-बुखार की चपेट में आया। उसे डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। अचानक से बच्चे की रात को करीब एक बजे हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में रात को करीब सवा दो बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को देखा और मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर घर...