गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह निमोनिया और डायरिया से दो साल के बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 2004 मरीज का पंजीकरण किया गया इनमें 904 महिला, 720 पुरुष और 380 बच्चे शामिल रहे। जबकि इमरजेंसी में नूर नगर सिहानी निवासी दानिश अपने दो वर्षीय पुत्र जैनब को लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ राजीव वर्मा ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने बताया कि उसे निमोनिया और उल्टी दस्त की परेशानी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद वह यहां लेकर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...