बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। जिसकी चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चे आ रहे हैं। बुजुर्ग व बच्चों को निमोनिया और विंटर डायरिया अपनी चपेट में ले रहा है। इन दिनों सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले ज्यादातर बच्चों में सर्दी और जुकाम की शिकायत है। चिकित्सकों की मानें तो सर्दी और जुकाम बिगड़ने पर निमोनिया का रूप ले रहा है और विंटर डायरिया भी हो रहा है जिला पुरुष अस्पताल व महिला अस्पताल के अलावा मेडिकल कालेज और सीएचसी-पीएचसी तक सर्दी-खांसी, बुखार जुकाम के अलावा निमोनिया एवं विंटर डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला पुरुष अस्पताल के बाल एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि सर्दी काफी पड़ रही है और आगामी दिनों में अधिक सर्दी रहेगी। बच्चों की मां सर्दी से बचें और बच्चों क...