लोहरदगा, नवम्बर 12 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के चंदवा में एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निमोनिया और बाल अधिकार जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें निमोनिया के लक्षण, जांच के नियम, बचाव, रखरखाव पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक और ग्रामीण सदस्यों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही बच्चों के अधिकार पर चर्चा हुई। वीडियो क्लिप के द्वारा जागरूक करने का प्रयास एमएमयू टीम के द्वारा किया गया।इस अवसर पर टीम कोर्डिनेटर विवेक मिश्रा, डा नरेश उरांव, नर्स बिलाशि कुमारी, लैब टेक्नीशियन विकास गुप्ता, फार्म सिस्ट् सोनू राज, पायलेट सूरज महतो, प्रधानाध्यापक रामकुमार झा, शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...