हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित पीएसए अंतरविद्यालय खो-खो टूर्नामेंट बुधवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर बॉयज वर्ग के फाइनल में निमोनिक स्कूल ने टैगोर पब्लिक स्कूल को हराया। जूनियर गर्ल्स में भी निमोनिक स्कूल ने बाजी मारी। सीनियर बॉयज में निमोनिक स्कूल ने एवरग्रीन और गर्ल्स में टैगोर पब्लिक स्कूल को मात देकर चारों वर्गों में शानदार जीत की। इस तरह निमोनिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। मुख्य अतिथि टैगोर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जगदीश सिंह पिमोली ने विजेताओं को सम्मानित किया। अनीता बिष्ट, सीईओ पान सिंह बिष्ट, वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...