कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। पचिमशरीरा के दंगल मैदान में टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को हसन क्लब निमिहा और बरैसा वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हसन क्लब निमिहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बरैसा को चार विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर निमिहा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बरैसा वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवर पूरे होने से पहले ही 13.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। बरैसा की ओर से सुरेंद्र ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं निमिहा के कप्तान इकबाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निमिहा की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार मिश्रण दिखाया। इकबाल और राहुल की नाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.