छपरा, जुलाई 27 -- दरियापुर/परसा। गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक में आयोजित नौ दिवसीय शिष्य शिरोमणि संत महोत्सव के भजन संध्या कार्यक्रम में शनिवार की देर शाम भजन सम्राट भरत शर्मा ब्यास ने अपनी गायकी समा बांधा। उन्होंने गायकी की शुरुआत अपन मशहूर भजन निमिया के डाढ़ मईया, झूलेली झुलुनवा से झूमी झूमी ना... से की। इसके बाद उन्होंने निमिया के पेड़वा पर माई के बसेरवा...., धोवत धोवत तोहारो मंदिरवा...जैसे कई देवी भजन गाए और लोगों की वाहवाही लूटी।भरत शर्मा ब्यास ने शिव भजन की अपनी प्रस्तुति से भी लोगों का मन मोह लिया। मशहूर गायक विनय मिश्र ने भी अपनी प्रस्तुति दी और लोगों को खूब झुमाया। उन्होंने कई भजन गाए। विनय मिश्र ने मार्मिक अंदाज में निर्गुण पलखत पाई के कोरवा से हमरा,चोरवा सिन्होरवा लेके भागल ये राम... गाया तो दर्शकों की आंखे नम हो गई। दोनों कलाकारों न...