धनबाद, मार्च 12 -- झरिया। झरिया बाटा मोड़ स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का 17 वां फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को भगवती जागरण से भक्तिमय माहौल हो गया। सर्व प्रथम पंडित जितेन्द्र पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता वैष्णों देवी, भगवान भोले नाथ सहित अन्य देवी देवतों की पूजा अर्चना कराया। यजमान के रूप में पुजारी विजय बाबा, रामचन्द्र वर्णवाल सपरिवार बैठे थे। 1008 फूलों से माता रानी का श्रृंगार किया गया। बुंदिया भोग, फल भोग लगाया गया। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद भगवाती जागरण का आयोजन किया गया। पारंपरिक ढोल नगाढ़ा के साथ मां ज्योत जागरण स्थल लगाया गया। इसके बाद मां वैष्णों म्युजिकल ग्रुप के कलकारों ने अपने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.