मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर स्थित निमतलला एवं छोटी केलाबाड़ी को जोड़ने वाली जर्जर मुख्य सड़क की मरम्मत को लेकर मुंगेर विकास मंच के सह सचिव अधिवक्ता प्रणव कुमार ने मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को शनिवार ज्ञापन सौंपा। अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, विगत कुछ दिनों से उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों, मोटरसाइकिल एवं कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। अधिवक्ता श्री कुमार ने मेयर से आग्रह किया कि, आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निमतलला-छोटी केलाबाड़ी मुख्य सड़क की अतिशीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.