फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के सुल्तान गढ़ निवासी माया पत्नी राम सहाय ने बताया कि अपनी देवरानी आरती पत्नी अजयपाल के साथ गांव मे निमंत्रण खाकर वापस आ रही थी। रास्ते परिवार के लोग खड़े थे। तीनो लोग देखते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर ससुर जगजीत आये तो उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...