औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। शहर के जेसीज चौराहे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला ब्रम्हनगर निवासी व्यापारी मोहनलाल पोरवाल रविवार रात शहर के जेसीज चौराहे के आगे स्थित कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह जेसीज चौराहे पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और डंपर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.