अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या से जूझने वालों को बड़ी राहत मिली है। बस स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी होने वाली 50 से अधिक बसों को निबियहवा पोखरा के निकट खड़ा किए जाने की व्यवस्था डीएम के निर्देश पर एआरएम कार्यालय ने की है। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में मौजूदा समय में 106 बसें शामिल हैं। स्टेशन परिसर में स्थान कम होने से ज्यादातर बसें परिसर के बाहर अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग की पटरी पर खड़ी होती थीं। इससे बस स्टेशन क्षेत्र में प्रत्येक समय जाम की समस्या बनी रहती थी। टांडा मार्ग पर स्थित कलेक्ट्रेट व उसके निकट जिला अस्पताल, तहसील, सीएमओ कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जनपद न्यायालय समेत कई अन्य कार्यालय व आसपास के क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं। ऐसे में बस स्टेशन क्षेत्र म...