अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजकीय जिला पुस्तकालय में निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता व फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्रों ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वामी, भाषण प्रतियोगिता में अनु, चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष ललित कुमार, डीसी मदनपाल सिंह, प्रधान सहायक मोहम्मद असलम, वरिष्ठ सहायक अली जमाल, पुस्तकालय सहायक विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...