जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से 11वीं की छात्रा जान्हवी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंजू गिल एकेडमी से कक्षा नौ की छात्रा गीत श्रीवास्तव ने द्वितीय और सनराइज इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा नौ की छात्रा यशस्वी त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर से अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज की सौम्या सिंह द्वितीय और विश्वविद्यालय परिसर की निकिता यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.