बागेश्वर, मई 8 -- बागेश्वर, संवाददाता। विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और निःस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएम आशीष भटगांई ने रेडक्रॉस को मानवता की सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस निरंतर मानव हित में कार्य कर रही है और जनपद की सोसाइटी विशेष रूप से आपात स्थितियों में पीड़ितों को सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने रेडक्रॉस को निःस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। निबंध प्रतियोगिता में गरिमा शाही ने प्रथम, चंद्रिका गढ़िया ने द्वितीय तथा सुमन बिष्ट ने तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.