देवघर, दिसम्बर 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान एवं योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती पर विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं रंगभरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। ग्रुप सी में वर्ग सप्तम से दशम वर्ग तक अटल बिहारी वाजपेयी शीर्षक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में माउंट कार्मेल हाई स्कूल की आणवी आन्या को प्रथम, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार को द्वितीय, दीनबंधु उच्च विद्यालय की इंदु कुमारी एवं सरोज कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप ए में वर्ग प्ले से द्वितीय तक रंगभरो प्रतियोगिता में माउंट असिसि स्कूल रिखिया की अनीरा अनाया को प्रथम, जबकि अन्य शिक्षण संस्थान के रुपम कुमार एवं अविनाश कुमार को द्वितीय ...