जौनपुर, फरवरी 5 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली के छात्र संदेश यादव ने बुधवार को जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब जौनपुर के तत्वाधान में सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में अंधविश्वास के विरूद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में संदेश यादव ने अपने लेखनी के बूते तीसरा स्थान प्राप्त किया। संदेश यादव को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक उषा सिंह तथा प्रधानाचार्य शिव मिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष विपनेश श्रीवास्तव ने भी सभी बच्चों को शुभकामना...