विकासनगर, मार्च 3 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के योगदान और रमन प्रभाव की खोज (28 फरवरी 1928) के बारे में जानकारी दी गई। भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सुदीप्ता कंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि इस महत्वपूर्ण खोज के लिए सर सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिससे वे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक बने। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी लगन, मेहनत और संकल्प से अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। बताया कि युवा वैज्ञानिकों की भागीदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.