बक्सर, अप्रैल 1 -- बक्सर, हिप्र। राज्य के सहकारिता विभाग और डीएम से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिला अन्तर्गत गेहूं अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 की शुरूआत की गई। इस क्रम में डुमरांव व्यापार मंडल द्वारा धुरंधर राय के पुत्र विरेन्द्र राय से 21 क्विंटल गेहूं और नावानगर व्यापार मंडल द्वारा श्रीनाथ सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार से 25 क्विंटल गेहूं की अधिप्राप्ति की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष गेहूं का एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल है। जिसे निबंधित किसान पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से बीते 01 अप्रैल से आगामी 15 जून तक अपना गेहूं बिक्री कर सकते है। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी डुमरांव व नावानगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.