रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले में जन्म-मृत्यु निबंधन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को रांची समाहरणालय में नागरिक निबंधन (जन्म-मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। उपायुक्त ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु का समय पर और सटीक निबंधन अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि आधार कार्ड निर्माण, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची में नामांकन, संपत्ति हस्तांतरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ में भी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.