रांची, जनवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) आर. रॉनिटा के निर्देशानुसार मंगलवार को डीआरडीए सभागार में नागरिक निबंधन प्रणाली (सीआरएस) के अंतर्गत जन्म-मृत्यु विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यरत निबंधकों की क्षमता संवर्द्धन को लेकर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु का समय पर और शुद्ध निबंधन अत्यंत आवश्यक है। यह नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची, संपत्ति हस्तांतरण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में सहायक होता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.