मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, हिप्र.। मार्च महीना आने वाला है इसको लेकर निबंधन कार्यालय को लक्ष्य पूरा की हिदायत दी जा रही है। कैंप लगाकर निबंधन की सुविधा की जानकारी देने व प्रचार प्रसार के लिये कार्यालय से चलंत निबंधन इकाई का गठन करने का निर्देश दिया गया है। मुजफ्फरपुर के सहायक निबंधन महानिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि भूमि निबंधन के पूर्व स्थल निरीक्षण में कई तरह की बारीकी पर ध्यान देना है। स्थल निरीक्षण के क्रम में ऐसा देखा जाता है कि पक्षकारों की ओर से वास्तविक रुप से अंतरित की जा रही भूमि व उस पर निर्मित संरचना की श्रेणी व क्षेत्रफल की सही जानकारी नहीं दी जाती। इससे सरकार को वास्तविक राजस्व की प्राप्ति नहीं होती। इस प्रकार की राजस्व की क्षति को रोकने के लिये निबंधन पूर्व दास्तावेजों का स्थल निरीक्षण बारीकी से करें। जिले के सभी निब...