बिहारशरीफ, जून 23 -- एक जुलाई से चालू हो जाएगा पिंक काउंटर, महिलाओं को होगी सहूलियत बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला निबंधन कार्यालय में महिलाओं के लिए पिंक काउंटर की स्थापना की जायेगी। पिंक कांउटर खोलने के लिए निबंधन कार्यालय द्वारा पहल शुरू कर दिया गया है। जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने बताया कि जमीन खरीद-बिक्री करने के लिए बड़ पैमाने पर महिलाएं भी आती है। इसमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी होती है। जमीन खरीद व बिक्री करने के लिए आने वाली महिलाओं के लिए विशेष कांउटर खोला जा रहा है। उक्त काउंटर पर सिर्फ महिला स्टाफ की तैनाती होगी। निबंधन के लिए आने वाली महिलाओं को कागज पेश करने से लिए आधार मिलान व बायोमेट्रिक्स पहचान महिला कर्मी ही करेगी। जमीन निबंधन के क्रम में किसी तरह की समस्या रहने पर तत्काल सुझाव देकर समाधान भी किया जाएगा। काउंटर खोलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.