पटना, जनवरी 20 -- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) पटना में पोंगल उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर को पारंपरिक सजावट, रंगोली ने पोंगल के सार को दर्शाया। निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में विविध सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव छात्रों के बीच समावेशिता, सांस्कृतिक जागरूकता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...