पटना, दिसम्बर 11 -- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में नए सत्र (2026-27) के स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा एनटीए ने कर दी है। आवेदन छह जनवरी तक ऑनलाइन लिये जाएंगे। अभ्यर्थी exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। बिहार के चार शहरों भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पटना जिले में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने वाले सात से 10 जनवरी तक पांच हजार रुपया विलंब शुल्क (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) के साथ आवेदन कर सकेंगे। 12 से 14 जनवरी तक सुधार विंडो खोला जाएगा। यदि आवेदन में किसी तरह की त्रुटि रह गई हो तो इस अवधि में सुधार कर सकेंगे। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और पेपर बेस्ड टेस्ट मोड में आयो...