प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सर्वे में निपुण विद्यालय के रूप में चयनित जिले के 1428 परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में 21 मार्च को जिला पंचायत सभागार में दो बजे से निपुण सम्मान दिवस आयोजित किया जाएगा। समारोह में सभी निपुण विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को विकास खंड एवं जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यालय व जनसमुदाय में सकारात्मक वातावरण का सृजन होगा, जिससे अन्य शिक्षक भी प्रेरित एवं प्रोत्साहित होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि डीएलएड प्रशिक्षुओं के सैम्पल सर्वे में घोषित निपुण विद्यालय के मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों के प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.