प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता निपुण विद्यालय के रूप में चयनित परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में निपुण सम्मान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं एआरपी को सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन के तहत कौड़िहार जिले का पहला निपुण विकासखंड बनकर उभरा है। जिले के लगभग 50 प्रतिशत विद्यालय निपुण हो चुके हैं। इस समय प्रयागराज में निपुण विद्यालयों की संख्या 1428 से अधिक है। कौड़िहार के खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय व नीलम शाक्यवार के साथ एआरपी जय सिंह, प्रभाशंकर शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.