भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने को निपुण विद्यालय आकलन का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। समस्त चयनित विद्यालयों में निपुण विद्यालय आकलन का व्यापक आयोजन किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि इस अभियान के तहत कक्षा एक एवं दो के छात्रों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। जिससे उनकी पठन, लेखन एवं संख्यात्मक दक्षता का वास्तविक आकलन किया जा सके। जिले में कुल 739 परिषदीय विद्यालयों में यह आकलन कराया जाएगा। आकलन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 74 टीमों का गठन किया गया है। कुल 148 डायट प्रशिक्षुओं को शामिल किया गया है। यह टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में जाकर छात्रों का मूल्यांकन करेंगी। डायट पर प्रशिक्षुओं से संवाद कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.