बदायूं, दिसम्बर 24 -- कादरचौक। न्याय पंचायत बाराचिर्रा की दिसंबर माह की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय दबरई में की गयी। जिसमें मुख्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी ने आगामी निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का नियमित एसेसमेंट, उत्कृष्ट एवं नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा किया जाना आदि पर चर्चा की। शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए विचार-विमर्श करने, आगामी रणनीति विकसित किए जाने के दृष्टिगत एकेडमिक बिंदुओं पर चर्चा की। अल्पेश कुमार वैश्य, राजीव कुमार जौहरी, नरेश पाल सिंह, अतर सिंह, प्रीति, ज्योति, शिखा सक्सेना, राधिका माहेश्वरी, मोहिनी गुप्ता, कामिनी रानी, नवनीत कुमार, शमा फसीह, परमानंद, जमीर अहमद, परमानंद मौजूद थे।

हिंदी ...