आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों व एफएलएन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान ब्लॉक संदर्भदाताओं और मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता चंदन प्रसाद भारती ने कहा कि निपुण भारत मिशन भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके लिए परिषद से जुड़े हुए अध्यापकों एवं एआरपी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ट्रेनिंग के नोडल प्रभारी डायट प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने कहा कि जब तक एक-एक बच्चा निपुण न हो जाए यह अभियान चलते रहना चाहिए। इस अवसर पर एसआरजी रामबदन यादव, एआरपी लक्ष्मी नारायण माथुर, मुकेश सिंह राजपूत, दिनेश पांडेय, पीएन सिंह, पवन चौबे, सफीउल्लाह, अमित श्रीवास्तव, गौरव राय आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.