कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित शैक्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विशेष ध्यान निपुण भारत मिशन पर केंद्रित रहा, जिसमें कक्षा 1 व 2 के बच्चों के निपुण असेसमेंट की प्रगति पर गहन चर्चा हुई। प्राचार्य ने बताया कि डायट प्रशिक्षकों द्वारा तैयार डीएलएड असेसमेंट को जनपद के सभी 1200 विद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। यह मूल्यांकन 27 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रस्तावित है। प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि वह इस असेसमेंट की पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक...