अमरोहा, अप्रैल 15 -- नगर पंचायत में लखनऊ के कलाकार आकांक्षा, आंचल, राजविंद्र कौर, रजनीकांत सोनकर, अमन वर्मा, सावन निगम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कस्बावासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। संदेश दिया गया कि शिक्षा का दैनिक जीवन में क्या महत्व है एवं शिक्षा मनुष्य के लिए क्यों आवश्यक है। नाटक के माध्यम से बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका खालिदा रफत, निर्देश कुमार, ताजदार अहमद, सविता रानी, ओमवती, अंजू देवी, पूजा चौधरी, भावना गर्ग, मुमताज जहां, प्रवेश चौधरी, वर्तिका गुप्ता, सुनीता देवी, रजनी, मीना, शहाना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.