लखनऊ, फरवरी 21 -- बीआरसी पर शनिवार को 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र वर्मा ने 55 निपुण बच्चों को शिक्षा किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य,पढ़ाई के अधिक अवसर एवं अच्छा पोषण दिये जाने पर जोर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता, सुषमा, अर्चना, अनीता, मीरा त्रिवेदी व शिक्षक पद्मा ज्ञान भारती, आशीष चंद्र, मीना वर्मा, अर्चना व तारा देवी को ट्रॉफी दी। इस मौके पर बीईओ वंशीधर श्रीवास्तव, सीडीपीओ स्वप्निल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...