सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद की बहुप्रतीक्षित निपुण योजना अंतर्गत विकास क्षेत्र बर्डपुर के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में कार्यरत शिक्षक दंपत्ति जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार और उनकी पत्नी संगीता कन्नौजिया को बेस्ट प्रैक्टिसेज और नवाचारी गतिविधियों के लिए डीएम डॉ. राजा गणपति आर की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम ने सीडीओ बलराम सिंह, बीएसए शैलेश कुमार की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र दिया। शिक्षक महेश कुमार अपने विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के साथ विभिन्न विषयों में विद्यालय के छात्रों को निपुण बनाने में सफल रहे हैं। उनकी कार्य गतिविधियों को डीएम के समक्ष पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत किया गया था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.