धनबाद, फरवरी 5 -- झरिया। झरिया प्रेस क्लब का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दीपक अम्बष्ट, क्लब के अध्यक्ष व पत्रकार गणेश मिश्रा उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व केक काटा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने किया। मौके पर डॉ. नरेश प्रसाद, अरुण साव, प्रार्थो प्रमाणिक, रामश्रेष्ठ झा, श्रीकांत अम्बष्ट, संजय सिंह, बबन झा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...