छपरा, जनवरी 28 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर से प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ टन कचरा निकल रहा है। कचरे का निस्तारण नहीं होने से श्याम चक के लोग काफी परेशान हैं। यहां कचरे का पहाड़ बन गया है। इसके दुर्गंध से आये दिन यहां के लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में इसका दुर्गंध और फैल जाता है। शुद्ध हवा की जगह स्थानीय लोगों को अभी भी कचरे का दुर्गंध मिल रहा है। दो साल पहले यहां के दर्जनों लोगों को बरसात के दिनों में विभिन्न तरह की बीमारियों का दंश झेलना पड़ा था। वर्तमान में यहां कचरा निस्तारण के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। छपरा नगर निगम की ओर से 50 टन क्षमता का मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी बनाने के लिए निविदा का निष्पादन भी कर दिया गया है जो कॉल एंड फिक्स कंपनी को मिला है। इसमें 53.5 टन प्रतिदिन क्षमता का कंपोस्ट प्लां...