भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा निदेशक अनिल कुमार सोनी ने शनिवार को जिला लेखा परीक्षा आधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किए। इसमें कार्यालय में संचालित समस्त कार्य अप-टू-डेट मिला। निरीक्षण के समय निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गत वित्तीय वर्ष से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लेखा परीक्षा कार्यों में किसी प्रकार की लंबित न रहे। कार्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया। इस मौके पर जला लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल कुमार, लेखा परीक्षक पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ लेखा परीक्षक डॉ. हेमलता, कनिष्ठ सहायक हर्षित कुमार व शिवम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...