मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाइसी व पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने सभी जिलों में कुल 155 प्राप्त शिकायतों में से 150 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेरठ जिले में प्राप्त कुल 14 शिकायतों में से 14 का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.