अमरोहा, नवम्बर 11 -- अमरोहा। सोमवार को मंदिर श्रीराधारमण पर श्रीरामायण संकीर्तन मंडल की सभा में संतोष कपूर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। मंडल अध्यक्ष चैनसुख गोले ने बताया कि वह मंडल परिवार के विभिन्न पदों पर भी रहे। एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में मंडल की वर्षों सेवा की। उनके जाने से यह स्थान रिक्त हो गया। क्षतिपूर्ति वर्षों तक कोई नहीं कर सकता। दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अतुल पंडित, संदीप रस्तौगी, प्रतुल शर्मा, सुधांशु शर्मा, राजवीर यादव, शशि प्रकाश, सुभाष गुप्ता, श्यामवीर सिंह, अवनीश त्यागी, राहुल मोहन, अरविंद रस्तौगी, आलोक शर्मा, उमेश पाठक, पवन शर्मा, शरद टंडन, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल महेश्वरी, उमेश चंद शर्मा, रूप किशोर महरोत्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.