आरा, सितम्बर 11 -- आरा। शहर के अनाईठ निवासी सहकारिता विभाग में अधिकारी रहे विजय कुमार सिंह का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। हृदय गति रुकने के कारण हुए निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि विजय कुमार सिंह कई जगहों पर अंचलाधिकारी रह चुके थे। वर्तमान में वे दरभंगा में सहकारिता विभाग में कार्यरत थे। निधन पर प्रो कुन्दन कुमार सिंह, प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह, रामायण सिंह, डॉ शशि कुमार सिंह, डॉ शेखर कुमार आदि ने शोक प्रकट किया है। कहा कि वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...