टिहरी, दिसम्बर 8 -- राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता किशन सिंह रावत की 88 वर्षीय माता प्यार देवी का निधन हो गया है। इनके निधन पर पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनाई, प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चंद रमोला, राकेश राणा, मुरारी लाल खंडवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है। दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह थलवाल की पत्नी रूसना देवी के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया है। शोक व्यक्त करने वालों में स्टेट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोविंद विष्ट, प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, महामंत्री गोविंद पुंडीर, अनुराग उनियाल, मुकेश रतूड़ी सहित दर्जनों शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...