मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राधानगर पताही चौसीमा मधुबनी न्यूफोर लेन के पास चल रहे दस दिवसीय विष्णु महायज्ञ मंगलवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि गौरी गोपाल आश्रम के सहयोग से शहर में वृद्धाश्रम खोला जाएगा। यज्ञ के आयोजन के लिए उन्होंने मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना की। यज्ञ के अंतिम दिन सुबह से दीक्षा देने का कार्यक्रम चला और उसके बाद दो बजे से शाम तक प्रवचन चला। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने कहा कि जब मनुष्य का निधन होता है तो कोई रिश्तेदार साथ नहीं जाता। जाता है तो जीवन में किया गया पाप और पुण्य ही। पुण्य करेंगे तो मोक्ष की प्राप्ति होगी। स्वर्ग मिलेगा और पुन: मनुष्य जीवन मिलेगा। अन्यथा 84 लाख योनियों में भटकना पड़ेगा। मांसाहार पर उन्होंने कहा कि हम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.