देहरादून, मई 9 -- दून के खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी कृष्णा सिक्का के निधन के बाद भी उनकी आंखे इस दुनिया का दीदार करेगी। उनके संकल्प के अनुसार परिजनों ने उनका नेत्रदान करवाया है। कृष्णा सिक्का का गुरुवार रात निधन हुआ। उनकी इच्छानुसार परिजनों ने नेत्रदान के लिए दधीचि देहदान समिति से संपर्क किया। समिति ने नेत्रदान के संकल्प को पूरा कराने के लिए श्री महंत नेत्र बैंक को फोन किया, जिसके बाद एसएमआई बैंक की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...