बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निदेशालय से फटकार लगाई गई है। वे ऑनलाइन हुई समीक्षा बैठक में न तो शामिल हुए और न ही उच्चाधिकारियों का फोन उठाया। इस पर जवाब तलब किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के संबंध में निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने 16 फरवरी को गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में तमाम जनपदों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर योजनाओं का फीडबैक दिया था। बागपत जनपद के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इस बैठक में प्रतिभाग नहीं कर पाए थे। समीक्षा बैठक के दौरान ही विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया द्वारा फोन भी नहीं उठाया गया। इससे बागपत की समीक्षा नहीं हो पाई है। समीक्षा के दौरान ...