बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। पुलिस ने पांच नवंबर को जीवित लोगों को मृत दिखाकर पेंशन के 1.23 करोड़ रुपये हड़पने के घोटाले का खुलासा किया था। इससे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया। अब महिला कल्याण निदेशालय ने दावा किया है कि यह घोटाला 1.23 करोड़ रुपये का नहीं, बल्कि 18,02,000 रुपये का है। आरोपी महिलाओं से रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है। पांच नवंबर को पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो जीवित लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण व दस्तावेज तैयार कर महिलाओं के नाम पर विधवा पेंशन की धनराशि हड़प रहा था। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि यह गिरोह 2021 से सक्रिय है। अब तक विधवा पेंशन के 56 और वृद्धावस्था पेंशन के दो मामलों में 1.23 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आ चुका है। प्रकरण की जांच शुरू हुई तो डीपीओ मोनि...