गुमला, जनवरी 1 -- गुमला। स्वास्थ्य विभाग,झारखंड सरकार के निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी का जायजा लिया। जहां चिकित्सक डॉ.पीसीके भगत मरीजों का इलाज कर रहे थे। निदेशक ने कुछ मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसनएन चौधरी और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर उनके साथ मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में डॉ.सान्याल ने सभी वार्ड का जायजा लिया और 14 बेड वाले एसएनसीयू वार्ड तथा अस्पताल के बाथरूम का निरीक्षण भी किया। सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित पाकर वे संतुष्ट दिखाई दिए।निरीक्षण में टीवी विभाग के डॉ. केके मिश्रा, ब्लड बैंक के डॉ. सुनील राम, दिनेश, प्रवीण बाड़ा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...