देहरादून, फरवरी 24 -- विकासनगर। बेसिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में शिक्षकों और मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सोमवार से कार्य बहिष्कार कर रहे एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि 25 फरवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। जबकि शिक्षकों ने काली फीती बांधकर विरोध जताया। निदेशक पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को मिनिस्ट्रीयल कर्मियों और शिक्षकों का पारा चढ़ा रहा। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कहा कि सरकार रायपुर विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है। शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को बात-बात पर अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली प्रदेश सरकार अपने हमलावर विधायक पर कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन कर्मचारियों ने भी अब आर-पार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.